{"_id":"5fe785498ebc3e3b8907166a","slug":"man-injured-by-wolf-bite-fatehpur-news-knp6023323132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार काटने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार काटने से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खागा। 10 दिन पहले सियार के काटने से घायल हुए युवक की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।
खागा कोतवाली के बरक्कतपुर गांव निवासी गुलाब (40) पुत्र इंद्रपाल किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह 16 दिसंबर की शाम अपने खेतों की ओर गया था।
जहां उसे सियार ने काट लिया। वापस आकर उसने परिजनों को यह बताई और अस्पताल जाकर इंजेक्शन भी लगवाया। उसे तीन इंजेक्शन में दो लग चुके थे और तीसरा इंजेक्शन कुछ दिन बाद लगना था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात अचानक गुलाब की तबियत बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
परिजन उसे प्रयागराज लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी सांसे थम गई। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई।