{"_id":"69839686ddb1e281d407f201","slug":"man-duped-of-rs-15-lakh-on-pretext-of-job-offer-in-saudi-arabia-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148687-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.50 लाख रुपये ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी निवासी इसराफिल शाह ने पुलिस को बताया कि गांव के राशिद अली ने खजुहा निवासी रिश्तेदार रिजवान आलम से उसकी मुलाकात कराई। राशिद ने बताया कि रिजवान विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है और उसने इसराफिल के भाई जिबराईल को सऊदी अरब भेजने का भरोसा दिलाया।
रिजवान ने नौकरी के बदले 1.50 लाख रुपये की मांग की। भरोसे में आकर इसराफिल ने तीन जुलाई को एक ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिये 80 हजार रुपये और 20 जून को छोटे भाई मिकाईल के खाते से 70 हजार रुपये रिजवान के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी राशिद अली ने रिश्तेदार रिजवान के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।