{"_id":"5f8f1ebc8ebc3e9bf228cdf8","slug":"man-died-in-accident-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5896785135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी के साथ वाकिंग में निकले मासूम की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानी के साथ वाकिंग में निकले मासूम की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
छिवलहा के धुंधुरकीपुर में नानी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले आठ साल के मासूम की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बच्चे ने कानपुर में इलाज के दौरान तम तो मौत हो गई।
धुंधुरकीपुर निवासी सुरेंद्र पाल का बेटा यशू (8) मां सुमन के साथ ननिहाल छिवलहा कस्बे में बाबू नंदन पाल के यहां आया था। मंगलवार सुबह नानी दुर्गावती के साथ छिवलहा से पलिया की तरफ मॉर्निंग वॉक पर गया था। साथ में मोहल्ले की अन्य कई औरतें थीं। पलिया से करीब 6 बजे सभी लौट रहे थे। साथ में यशू भी खेलते हुए आ रहा था।
तभी छिवलहा की तरफ से आ रहे वाहन ने यशू को टक्कर मार दी। टक्कर से यशू गंभीर रूप से घायल हो गया। छिवलहा में निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलट में मासूम की मौत हो गई।