{"_id":"60ca3dcf8ebc3e29e05e400e","slug":"man-died-fatehpur-news-knp6346099144","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल फैन में आ रहे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल फैन में आ रहे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
खखरेरू। सैदपुर भुरुही गांव में टेबल फैन में आ रहे करंट से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक पड़ोसी के घर के बरामदे में बैठा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खखरेरू थानाक्षेत्र के सैदपुर भुरुही गांव निवासी छोटू गोस्वामी (27) अविवाहित था। छोटे भाई शनि गोस्वामी ने थाने में लिखित सूचना दी है। बताया कि बुधवार को करीब दो बजे छोटू पड़ोसी के बरामदे में बैठा हुआ था और वहीं पर एक टेबल फैन रखा हुआ था। अचानक उसने जैसे ही पंखे को छुुआ तो उसमें आ रहे करंट से झुलसकर
गिर गए। शोरगुल होने पर परिजन पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छोटू द्वारा पंखा ठीक करने की बात बताई जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।