{"_id":"575b1d104f1c1b507e9c568f","slug":"man-dead-in-police-records-was-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिकार्ड में मुर्दा शख्स, निकला जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रिकार्ड में मुर्दा शख्स, निकला जिंदा
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी उपेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की एफआईआर के बाद पुलिस रिकार्ड में मृत हो चुके उपेंद्र सिंह यादव को जिंदा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गुरुवार रात को सोते समय उसको घर से दबोचा गया है। दहेज उत्पीड़न के आरोपी रहे उपेंद्र को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई का दावा किया गया है।
थाना क्षेत्र के जुगुल का पुरवा मजरा असनी निवासी गंगाराम के बेटे उपेंद्र सिंह यादव की शादी शारदा सिंह पुत्री जगमोहन निवासी इकला नगर सेक्टर 30 ब्लाक एच 16 गोल डायरी गुडयारी, रायपुर प्रांत मध्य प्रदेश के साथ पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद 12 मई 2012 को शारदा ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले के बाद उपेंद्र गायब हो गया था। इसके बाद शारदा ने एक मई 2016 को पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप लगाया कि पति की जेठ शेर सिंह और ससुर राजकुमार ने हत्या कर दी और इसके बाद लाश गायब कर दी है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। इसकी पुलिस ने विवेचना शुरू की। कार्यवाहक एसओ इजहार अहमद ने बताया कि मृतक उपेंद्र यादव जिंदा निकला, उसकी पत्नी ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी का दहेज उत्पीड़न के मामले में चार साल से वारंट था, उसको पकड़ने के बाद कोर्ट में हाजिर कर जेल भेजा गया है।