फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Malwan police accused of extorting Rs 2.86 lakh in goat theft case

Fatehpur News: बकरा चोरी मामले में मलवां पुलिस पर 2.86 लाख वसूलने का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Malwan police accused of extorting Rs 2.86 lakh in goat theft case
फतेहपुर। मलवां थाना पुलिस पर बकरा चोरी के मामले में एक व्यापारी को पकड़कर उससे रुपये वसूलने का आरोप लगा है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन

वायरल जानकारी के मुताबिक मलवां थाना पुलिस ने बकरा चोरी के शक में बहराइच जिले के एक व्यापारी को थाने में बैठा लिया था। इसके बाद उससे बकरा खरीदने वाला व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि थाना पुलिस ने उससे एक लाख 86 हजार रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारी और बकरों को छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये अतिरिक्त लेने का भी आरोप लगाया गया है। इस तरह कुल 2.86 लाख रुपये वसूले जाने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी प्रगति यादव को सौंपी है और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी जिले के कुछ थानों में रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने के आरोप सामने आ चुके हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed