फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mahilaoo ko swaolambi banane ki pahal

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल

Sat, 13 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
mahilaoo ko swaolambi banane ki pahal
्रामीणों को लंच पैकेट वितरित करते कांग्रेसी - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए निशुल्क सेल्फ एंप्लॉयड टेलरिंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्रदाता साइबर अकादमी की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी की धर्मपत्नी सुशीला सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को टेलरिंग का प्रशिक्षण देकर, आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस की सिलाई एवं मास्क की सिलाई का काम दिया जाएगा। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस मौके पर अकादमी के चेयरमैन अरविंद दीक्षित, अभिषेक सिंह जिला को-आर्डिनेटर ,अरविंद गुप्ता ,अखिलेश दीक्षित, रामलखन सिंह, सुशील कुमार, अवधेश आदि ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी। वहीं महिलाओं को ड्रेस का वितरण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता बलराम सिंह चौहान, कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सचान, अवधेश उमराव, अरविंद दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

फीता काट कर उद्घाटन करती विद्यालय की प्रबंधिका सुशीला सिंह

फीता काट कर उद्घाटन करती विद्यालय की प्रबंधिका सुशीला सिंह- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed