फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Maharishi students hoisted the flag in the divisional level art festival competition.

Fatehpur News: मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में महर्षि के छात्रों ने लहराया परचम

Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Maharishi students hoisted the flag in the divisional level art festival competition.
फतेहपुर। प्रयागराज के सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के तहत मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित हुई। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र अभिनव सिंह ने सुषिर वादन में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन एकल में कक्षा 11 के प्रखर वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य एकल में कक्षा नौ की छात्रा आयुषी द्विवेदी द्वितीय रहीं। समूहगान देशभक्ति में कक्षा नौ की काव्या मिश्रा तथा कक्षा 10 की आरूषी, मौली और सामायरा साहू की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल आरएन विश्वकर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed