फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mahangai

निर्माण सामग्रियों के दाम बढ़े, मकान बनाना हुआ महंगा

Wed, 09 Mar 2022 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
mahangai
दुकान से ट्रैक्टर पर सरिया लादते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते अब मकान बनाना महंगा हो गया है। खासतौर पर सरिया और सीमेंट के दाम तो आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

जमीन की कीमतें तो पहले ही आसमान पर हैं। अब पिछले पांच माह से भवन निर्माण सामग्री के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। निर्माण में सबसे ज्यादा उपयोग आने वाली सीमेंट, सरिया और ईंट के दाम आसमान पर हैं। सीमेंटर 30 से 40 रुपये प्रति बैग रेट बढ़े हैं। जबकि सरिया की कीमत प्रति क्विंटल 2500 रुपये तक बढ़ गई है। ईंट प्रति हजार 350-400 रुपये तक दाम बढ़े हैं। इसके अलावा मौरंग के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए हैं।
निर्माण कार्य करने वाले राजमिस्त्री और श्रमिकों ने भी अपनी मेहनताना बढ़ा दी है। 300 रुपये लेने वाले श्रमिक अब 350 से 400 रुपये ले रहे हैं। वहीं राजमिस्त्रियों ने भी अपना मेहनताना 500 से बढ़ाकर 600 से 700 रुपये तक कर दिया है।
विज्ञापन

सामग्री--- पांच माह पहले के रेट--- अब के रेट
सरिया--- 5500 रुपये प्रति क्विंटल---- 8000 रुपये प्रति क्विंटल
सीमेंट--- 295 से 300 रुपये प्रति बोरी--- 360 से 375 रुपये प्रति बोरी
ईंट नंबर एक-- 6500 रुपये प्रति हजार--- 7000 रुपये प्रति हजार
गिट्टी--- 4000 रुपये प्रति ट्राली--- 4200 से 4500 रुपये प्रति ट्राली
मौरंग--- 2500 रुपये 100 फुट---- 2700 से 3000 रुपये 100 फुट
आदर्श नगर मोहल्ला निवासी रजत सैनी ने महीना भर पहले मकान निर्माण शुरू कराया था। तब सरिया 55 सौ रुपये क्विंटल थी, अब आठ हजार रुपये से अधिक के रेट हो गए हैं। रेट बढ़ने से मकान बनवाने का बजट गड़बड़ा गया है। दुकानदारों से सामग्री उधार लेकर मकान का निर्माण पूरा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर मोहल्ला के नवीन शुक्ला मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण करा रहे हैं। इधर 15 दिन के अंतराल में एकदम से सरिया, सीमेंट और ईंट के बढ़ रहे रेट ने चिंता बढ़ा दी है। नवीन ने कहा कि अगर रेट कम न हुए हो मकान को अधबना छोड़ना पड़ेगा। जो बजट सोचकर निर्माण शुरू कराया था, उससे डेढ़ गुना लागत अब आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed