{"_id":"5890e2124f1c1b7c3de8276b","slug":"magadh-express-passenger-s-body-from-getting-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगध एक्सप्रेस में यात्री का शव मिलने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगध एक्सप्रेस में यात्री का शव मिलने से अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगध एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मंगलवार को यात्री का शव मिलने से अफरातफरी फैल गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी। यात्री के पास दिल्ली से इलाहाबाद तक का टिकट मिला है।
दिल्ली से इलाहाबाद जा रही मगध एक्सप्रेस में कानपुर के आगे यात्रियों ने पीछे की ओर से दूसरे जनरल डिब्बे के शौचालय का गेट खोला तो अंदर लगभग पचास साल के अधेड़ को मृत हालत में पड़ा देखकर अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने टीटी को खबर दी। सूचना पर फतेहपुर स्टेशन में ट्रेन सुबह करीब दस बजे रोकी गई। कयास हैं कि ठंड लगने और तबियत बिगड़ी होने की वजह से मौत हुई होगी।
अधेड़ की तलाशी में जेब से दिल्ली से इलाहाबाद का टिकट बरामद हुआ। यात्रियों ने भी बताया कि दिल्ली स्टेशन में दो लोग उन्हें बैठाने आए थे। उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही थी। उन लोगों ने इलाहाबाद में यात्रियों से उतारने में मदद करने को भी कहा था। एसओ समरबहादुर ने बताया कि अधेड़ इलाहाबाद का रहने वाला हो सकता है। परिजनों के आने का पुलिस दो दिन तक इंतजार करेगी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।