फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Made mother-in-law sign property papers after holding her hostage

Fatehpur News: सास को बंधक बना प्राॅपर्टी कागजों में कराए हस्ताक्षर

Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Made mother-in-law sign property papers after holding her hostage
फतेहपुर। सास को बंधक बनाकर पीटने के बाद प्राॅपर्टी के कागजातों में हस्ताक्षर करा लिए। मामले में बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फैजाबाद जिला टोलिया पठान निवासी की आमिर खान की शादी 10 मई 2024 को शहर के पनी निवासी एरम कय्यूम के साथ हुई था। आमिर की मां अनीस फातिमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के एक माह बाद बहू सारी संपत्ति अपने नाम कराने की जिद करने लगी। मना करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी विवाद पर 26 अक्तूबर 2024 को सारे जेवर, कपड़े और उसका 12 लाख नकद लेकर अपने भाई नोमान के साथ चुपचाप चली गई। बातचीत पर एरम ने संपत्ति नाम करने पर ही साथ रहने की बात कही। वह बिंदकी महाजनी गली मोहल्ले में रिश्तेदार के घर 18 अप्रैल को पंचायत को पहुंची। एरम कय्यूम व उसका भाई नोमान, समन पत्नी नोमान, एरम का बहनोई सनी पहुंचे। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध पर नोमान और सनी ने उसे पीटा। जान से मारने की धमकी देकर प्राॅपर्टी के सादे कागजात में हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद धक्का देकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर शनिवार को बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed