{"_id":"58a34b0a4f1c1b110dd846fb","slug":"made-fireball-cylinder-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर बना आग का गोला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर बना आग का गोला, हड़कंप
Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुराइनटोला मार्ग में लीकेज होने से धू-धू कर जलता सिलेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला में लीकेज होने पर एक सिलेंडर आग का गोला बन गया। दुकानदार ने सिलेंडर को सड़क पर फें क दिया और दुकान बंद कर दी। बीच सड़क में जलता सिलेंडर देख लोगों में दहशत फैल गई। इससे आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मंगलवार को मुराइनटोला स्थित एक मिठाई की दुकान में दुकानदार बाबूलाल चाय बना रहा था। इसी दौरान लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। दुकान में बैठे लोग आग लगने से भाग खड़े हुए। आननफानन दुकानदार ने सिलेंडर को सड़क पर फेंक दिया और दुकान बंद कर दी। इसी तरह आसपास के दुकानदार भी दुकान बंद कर दिया। सड़क पर धू-धू कर जलता सिलेंडर देख राहगीर अपनी जगह पर ठिठक गए। सूचना फै लते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और सिलेंडर देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क के दोनों ओर सड़क जाम हो गया। लोगों ने दमकल को सूचना दी हालाकि दमकल के पहुंचने से पहले आग बुझ गई। मुराइनटोला चौकी इंचार्ज परवेज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दमकल बुलाई गई। हालांकि आग बुझ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।