{"_id":"6406a3c54adbae8dce054394","slug":"looting-in-dairy-farm-report-on-27-in-rebellion-fatehpur-news-c-12-1-112290-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डेयरी फार्म में लूटपाट, बलवे में 27 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डेयरी फार्म में लूटपाट, बलवे में 27 पर रिपोर्ट
Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। धोखाधड़ी कर डेयरी फार्म की जमीन में कब्जा और लूटपाट के मामले में पुलिस ने सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी मान सिंह ने एफआईआर में बताया कि सरायं धरमपुर निवासी राधेलाल, बाबूलाल, विजय कुमार, विकास कुमार, अनीस, धीरेंद्र, बाबूराम अपने 20 अज्ञात साथियों के साथ 27 जून 2022 की शाम दुर्गापुर मोड़ पर स्थित डेयरी फार्म की जमीन में कब्जा करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फार्म से 17 मवेशियों और अन्य सामान को लोडर भरकर लूट ले गए। मामले की शिकायत थाने में की गई। कोई कार्रवाई न होने पर सीओ से मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में सीओ बिंदकी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूटपाट का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।