फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   look down may 12 par fir

बेवजह घूमने व भीड़ लगाने वाले 31 पर केस दर्ज

Tue, 31 Mar 2020 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
look down may 12 par fir
फतेहपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शहर, खागा, गाजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की है। भीड़ को तितर-बितर किया गया है। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा के दर्जिन टोला निवासी ओम प्रकाश मौर्या की नौबस्ता चौराहे पर किराने की दुकान है। दुकान में 15-16 लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना पर कोतवाल सत्येंद्र सिंह पहुंचे। पुलिस को देखकर भीड़ भाग निकली। पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा। कोतवाल की ओर से दुकानदार ओम प्रकाश व भीड़ लगाने वाले 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। खागा कोतवाली के एसआई रामनरेश माहेश्वरी मार्केट में किराने की दुकान पर भीड़ जमा होने की सूचना पर पहुंचे। दस-बारह लोग खड़े मिले। पुलिस को देखकर भीड़ भाग निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार नितिन केशरवानी निवासी लोहाई गली और 12 अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गाजीपुर पुलिस ने सिमौर गांव में प्रतिबंध के बावजूद भीड़ जमाकर धार्मिक स्थल पर पहुंचने वालों को खदेड़ा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक बाहर घूमने वाले युवक को पकड़ा है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed