{"_id":"67855aa81125c236bb00fe40","slug":"lohri-festival-celebrated-with-dancing-and-singing-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-127608-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोहड़ी जलाकर नाच-गाने के साथ मनाया पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोहड़ी जलाकर नाच-गाने के साथ मनाया पर्व
Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में सोमवार को लोहड़ी का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कड़कड़ाती ठंड में देर रात तक अलाव के आसपास लोग नाचते हुए आने वाले बसंत के धूप वाले दिनों की मनोकामना की।
लोहड़ी का त्योहार भव्य और जीवंत बना हुआ है। शाम को लोग अलाव जलाकर लोकगीत और भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य किया। इस बीच गुड़, रेवड़ी, तिल, पॉपकॉर्न और मूंगफली जैसी खाद्य सामग्री को अग्नि में डाला। घर-घर मक्के की रोटी, सरसों का साग, तिल के लड्डू, गज्जक और रेवड़ी तैयार किए गए।
नवजात और नवविवाहितों में पर्व को लेकर खास जोश दिखा। परिवार के लोगों ने भी नए सदस्यों की समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशी की कामना किया। सोमवार को लोहड़ी का पर्व प्रधान सेवक चरणजीत सिंघ की अगुवाई में मनाया गया। इस मौके पर जतिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह व महिलाओं में हरविंदर कौर, सतबीर कौर, हरजीत कौर, मंजीत कौर, वरिंदर कौर, खुशी, गुरप्रीत कौर, गगनवीर सिंह समेत समाज के लोग उपस्थित रहे।