फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lohia rural bus service on Route Ghatampur

घाटमपुर रूट पर लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू

Tue, 03 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lohia rural bus service on Route Ghatampur

विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दोनों बसों को एक रूट में ही चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सफर करने वाले मुसाफिरों को 25 फीसदी किराये में छूट व पर्सनल लगेज का किराया नहीं लगेगा । प्रदेश सरकार की लोहिया ग्रामीण सेवा के लिए दो बसें फतेहपुर से घाटमपुर तक चलने लगीं, जिसमें सुबह साढे़ सात बजे एक बस फतेहपुर से व एक बस घाटमपुर से चलेगी। प्रत्येक बस दिन में चार चक्कर  अप-डाउन करेंगी।

यह बस सेवा फतेहपुर से मलवां, रेवाड़ी, कल्यानपुर, मुरादीपुर, महरहा, बिंदकी, खजुहा, बकेवर, जहानाबाद वाया घाटमपुर तक चलेंगी। एआरएम एसके लाल ने बताया कि जनपद में 20 लोहिया बसें आनी हैं। बसों के आने पर गौंती, प्रसिद्धपुर, अमौली, मुसाफा, ललौली, सिकट्ठनपुर, मंडवा, किशनपुर, नौबस्ता समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से बसों का संचालन कराया जाएगा। इस मौके पर परिवहन विभाग के एसओ कानपुर क्षेत्र दिनेश कुमार श्रीवास्तव, इजहार अहमद, रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरजेश कुमार, मंत्री जयचंद्र, हरिओम, जेपी शुक्ला आदि रहे।

दिल्ली रूट में 12 व आगरा रूट में आठ अतिरिक्त बसें लगी
फतेहपुर। होली  पर्व पर दिल्ली और आगरा रूट में परिवहन विभाग ने मंगलवार से अतिरिक्त बसें लगाई हैं, जिसमें दिल्ली रूट में 12 बसें व आगरा रूट में आठ बसें चलेंगी। इसमें दिल्ली व आगरा रूट पर दो-दो बसें पहले से ही चल रही हैं।  अतिरिक्त बसों का संचालन दस मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी एआरएम एसके लाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed