फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Locks on the hideouts of Atiq's close ones

Fatehpur News: यूपी ऑल अतीक के करीबियों के ठिकानों पर लगे ताले

Sat, 15 Apr 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Locks on the hideouts of Atiq's close ones
- 24 घंटे से चल रहीं रिमांड में अतीक के आने की खबरेंं संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले के कई इलाकों में रहने वाले अतीक के करीबियों में दहशत का माहौल है। घरों में ताले लगाकर पुलिस के डर से लोग इधर-उधर हो गए हैं। जिले में सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम से अतीक के आने की खबरें वायरल हुईं। लोग फोन, व्हाट्सएप चैट, कालिंग का इस्तेमाल कर एक दूसरे से हाल जानते रहे।
जिले में पूर्वी छोर में खखरेरू थाना क्षेत्र से लेकर पश्चिमी जहानबाद तक अतीक का कहीं न कहीं कोई कनेक्शन सामने आ रहा है। शहर में भी करीब 30 से 35 नाम सामने आए हैं। पुलिस इनकी जांच में जुटी है। खासी चर्चा है कि अतीक के करीबियों के पास विदेशी हथियार हैं। खखरेरू के रहमतपुर में अतीकी के करीबी मो. अहमद से एक सरकारी पिस्टल बरामद हुई थी। पिस्टल का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। इसके अलावा दूसरे ठिकानों से कोई असलहा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के रडार पर अतीक के करीबी लगातार चल रहे हैं। लोगों के बीच शनिवार रात तक अतीक को रिमांड में लाए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

------
हाईवे से असद, गुलाम के निकले शव, पुलिस रही चौकन्नी
फतेहपुर। झांसी से पोस्टमार्टम के बाद जिले के हाईवे से असद और गुलाम के शवों को ले जा रही एंबुलेंस गुजरी। एंबुलेंस करीब सुबह छह बजे कानपुर से जिले की सीमा में आई। एसपी राजेश कुमार सिंह भी हाईवे पर पहुंचे। इस दौरान सारे थानों की फोर्स अलर्ट दिखी। औंग, कल्यानपुर, मलवां, सदर कोतवाली, थरियांव, खागा हाईवे से एंबुलेंस गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में एसपी ने पैदल गश्त
फतेहपुर। नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी राजेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ पैदल गश्त की। कोतवाली शहर क्षेत्र के बाकरगंज, मसवानी, चौक बाजार, वर्मा तिराहा, शांति नगर, अरबपुर, पीरनपुर, ज्वालागंज इलाकों में पैदल गश्त किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी वीर सिंह मौजूद रहे।
------------
फोटो31- प्रेस वार्ता करते पूर्व चेयरमैन
अतीक के बेटे संग फोटो वायरल में पूर्व चेयरमैन दी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। अतीक के बेटे के साथ पूर्व चेयरमैन और बसपा नेता हाफिज अनवारूल हक की फोटो वायरल होने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल रहा। पूर्व चेयरमैन ने आवास में प्रकरण को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चुनाव में बसपा से दावेदार हैं। राजनीतिक विरोधी छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। वायरल फोटो अतीक के पुत्र असद के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन की है। प्रयागराज में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था। सम्मेलन में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, असद, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद घनश्यामचंद्र खरवार, प्रयागराज मिर्जापुर कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर भारती, मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर राजू गौतम, मुरलीधर गौतम समेत अन्य बसपा पदाधिकारियों ने भाग लिया था। उनका असद से कोई लेनादेना नहीं है। इस मौके पर जिला प्रभारी सुरेंद्र गौतम, संतोष गौतम, कमलेश प्रजापति मौजूद रहे हैं।


पूर्व चेयरमैन पुराने हिस्ट्रीशीटर
पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारूल हक खुद का अतीक परिवार से कोई नाता नहीं होने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस रिकार्ड में इनकी छवि अच्छी नहीं हैं। वह थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस की निगरानी हिस्ट्रीशीटर पर रहती है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हाफिज अनवारुल हक पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed