फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Location of son accused of mother's murder found in Gurugram

Fatehpur News: मां के हत्यारोपी बेटे की गुरुग्राम में मिली लोकेशन

Sat, 24 Feb 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Location of son accused of mother's murder found in Gurugram
धाता। जेवर और बीमा पॉलिसी के लिए मां की गला दबाकर हत्या करने वाले बेटे हिमांशू सिंह की लोकेशन हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम में मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी तक टीम पहुंच चुकी है। इधर, पुलिस घर से चुराए लाखों के जेवरातों की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस जल्द मामले से पर्दा उठा सकती है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव की रहने वाली प्रभा देवी की 20 फरवरी की सुबह उसके पुत्र हिमांशू सिंह ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बेटे ने हत्या मां के बीमा रकम और जेवरातों को लेकर की थी। दूसरे दिन शव यमुना किनारे से बोरे में भरा मिला था। वह पिता रोशन सिंह की भी रात को हत्या करना चाहता था। असफल होने पर भाग निकला था। हिमांशू का मोबाइल 21 फरवरी को धाता में ही बंद हो गया था। सीडीआर खंगालने पर कई नंबरों से बातचीत का खुलासा हुआ। पुलिस ने नंबरों की जांच शुरू की। संदिग्ध नंबरों की जांच के दौरान लोकेशन गुरुग्राम में मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने हिमांशू के कुछ करीबियों को हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल कब्जे में लिए। थाने और इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम हरियाणा के गुरुग्राम को रवाना हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम आरोपी को गिरफ्तार कर वापस ला सकती है। घटना में हिमांशू के कुछ साथियों को पुलिस संदिग्ध मान रही है। उनकी तलाश में कौशांबी, चित्रकूट,कानपुर में कर रही है। घर से पांच फरवरी को हिमांशू ने अपनी मां व बड़ी मां संता कुमारी के करीब 40 लाख के जेवरात चोरी किए थे। धाता और अढ़ौली के सराफ दुकानदारों से पुलिस जेवरातों का पता लगाने में जुटी है। दुकानों के पांच फरवरी से 18 फरवरी के बीच का सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर के बारे में परिवार को कुछ दिन पहले ही पता लगा था। इसी बात पर सोमवार को विवाद हुआ था। पिता ने हिमांशू से जेवरातों के बारे में छानबीन की थी। इस दौरान हिमांशू ने किसी से मोबाइल पर बातचीत कराई थी। मोबाइल पर बात करने वाले व्यक्ति ने जेवरात अपने पास होना बताया था। घटना के बाद से उसका भी मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed