फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Local fault made one cry, power cut for three hours

Fatehpur News: लोकल फाल्ट ने रूलाया, तीन घंटे गुल रही बिजली

Wed, 15 May 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Local fault made one cry, power cut for three hours
हरदोई। शहर के उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट से निजात नहीं मिल पा रही है। लोकल फाल्ट के कारण आजाद नगर की तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उससे जुड़े सात सौ बिजली उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था को दूरस्त करने और लोकल फाल्ट से निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से करोड़ रुपये व्यय कर कार्य कराया जा रहा है। जिसमें लाइन को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। मगर इसके बावजूद शहर के उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आजाद नगर और ब्रम्हपुरी कॉलोनी की बिजली दोपहर एक बजे गुल हो गई। उसके बाद ढ़ाई बजे आई। इसके बाद तीन बजे फिर चली गई, तो शाम पांच बजे आई। बिजली गुल रहने से गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत उपकेंद्र से संपर्क करने पर लाइन पर काम होने के बात कहकर पल्ला झाड़ लिया गया। बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के सात सौ उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली के कारण लोगों को पेयजल की भी समस्या हुई। एसडीओ आकाश वर्मा ने बताया कि बिजली लाइन में लोकल फाल्ट थी।उनको सही करने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। जिसे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed