फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Loader overturns, trader injured in tractor collision

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर पलटा, व्यापारी घायल

Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Loader overturns, trader injured in tractor collision
चौडगरा। औंग थाना क्षेत्र के गलाथा गांव के पास उल्टी दिशा से जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे तीन पहिया लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर पलट गया और लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोडर का सामान हाईवे पर फैलने से यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

दतौली निवासी संजीव कुमार गुप्ता व्यापारी है। वह परचून का सामान शनिवार सुबह लोडर में लेकर बहुआ जा रहे थे। गलाथा के पास दोपहर को उल्टी दिशा से जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर में फंसे व्यापारी को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर व्यापारी को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया। हादसा उल्टी दिशा से ट्रैक्टर आने की वजह से हुआ है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed