{"_id":"6452a6a14301fa65a5078a19","slug":"liquor-laden-bolero-caught-for-consumption-in-election-fatehpur-news-c-12-1-214932-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चुनाव में खपाने आई शराब लदी बोलेरो पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चुनाव में खपाने आई शराब लदी बोलेरो पकड़ी
Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो41- पकड़ी गई बोलेरो के पास मौजूद भीड़
चुनाव में खपाने आई शराब लदी बोलेरो पकड़ी
- एक प्रत्याशी के समर्थकों ने पकड़ाई शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षपालपुर। मतदान से पहले मतदाताओं को बांटने के लिए पहुंचाई जा रही शराब लदी बोलेरो एक प्रत्याशी के समर्थकों ने पकड़ ली। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बोलेरो और चालक को हिरासत में लिया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के कूढ़ी गांव के पास बुधवार शाम बोलेरो पहुंची। वहीं एक प्रत्याशी के कुछ समर्थकों ने बोलेरो रुकवाई। बोलेरो में शराब लदी होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बोलेरो और चालक को साथ ले गई। प्रत्याशी के समर्थकों ने बताया कि मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए बोलेरो शराब लेकर आ रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बोलेरो मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। करीब चार पेटी शराब बरामद हुई है।
-- -- -- -- -- -- -
साड़ी बांटने का वीडियो वायरल
फतेहपुर। धाता नगर पंचायत के एक प्रत्याशी के समर्थकों का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बोरियों में साड़ियां लेकर पहुंचे हैं। वह लोग महिला मतदाताओं को साड़ी बांट रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच को पहुंची। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला।