फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Liquid oxygen facility will be available in the district hospital from next month

Fatehpur News: जिला अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन की अगले माह से मिलने लगेगी सुविधा

Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Liquid oxygen facility will be available in the district hospital from next month
फतेहपुर। जिला अस्पताल में मई से लिक्विड ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक करोड़ रुपये से 20 हजार लीटर लिक्विड मेडिकल भंडारण प्लांट तैयार किया जा रहा है। कुछ जगह पाइप लाइन बिछाकर ये सेवा शुरू हो जाएगी। इससे ऑक्सीजन गैस सिलिंडर से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की मारामारी को देखते हुए कई प्लांट अस्पतालों में स्थापित किए गए। इसके बाद व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जनवरी 2022 में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए धनराशि आवंटित की गई। इसके निर्माण का कार्य मेसर्स आइनॉक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया। कार्यदायी संस्था ने 20 हजार लीटर क्षमता का भंडारण टैंक बनाया। इससे जुड़े अन्य कार्य भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

लिक्विड के रूप में ऑक्सीजन को स्टोर करने के लिए पेट्रोलियम विभाग से अनुमति मिल चुकी है। अब सिर्फ कुछ जगह प्रस्तावित ऑक्सीजन पाइप लाइन विस्तार का काम बाकी है। ये भी इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लिक्विड ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भंडारण गृह में स्टोर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लिक्विड से गैस में परिवर्तित करके पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति देकर किसी भी गंभीर मरीज को तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भंडारण टैंक समेत सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। 20 हजार लीटर क्षमता के टैंक में लिक्विड के रूप में ऑक्सीजन स्टोर की जाएगी। ये बहुत तेजी से गैस फॉर्म में अधिक मात्रा में परिवर्तित होती है। कुछ जगह पर आक्सीजन पाइप लाइन एक्सटेंशन हुआ है। काम जल्द पूरा हो जाएगा। मई से ये सुविधा मिलने लगेगी। -डॉ. शुभम मिश्रा, नोडल अधिकारी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed