{"_id":"6461370d6454d822a0088614","slug":"less-than-50-percent-attendance-in-pcs-exam-fatehpur-news-c-12-1-234215-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीसीएस परीक्षा में 50 प्रतिशत से भी कम रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीसीएस परीक्षा में 50 प्रतिशत से भी कम रही उपस्थिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पीसीएस परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। रविवार को जिले के 12 केंद्रों में दो पालियों में पीसीएस परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर गेट खुलने के इंतजार में खड़े अभ्यर्थी चिलचिलाती धूप में बिलबिला गए।
रविवार को पीसीएस परीक्षा में 7592 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 3684 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली में 3918 के सापेक्ष 1820 और दूसरी पाली में 3774 के सापेक्ष कुल 1864 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से कुल 3684 अभ्यर्थियों ने पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान केंद्रों मेें कड़ी निगरानी रही। गेट पर प्रवेश के समय सघन तलाशी ली गई। अभ्यर्थी कोई सामान साथ नहीं ले जा पाए। इसके लिए केंद्र के बाहर बने काउंटर में सामग्री जमा कराई गई। परीक्षा खत्म होने के बाद सामग्री वापस पाने के लिए अभ्यर्थियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी। यही स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर रही।