{"_id":"6886840306522338aa09fcfe","slug":"lekhpal-suspended-from-tractor-driver-fatehpur-news-c-12-1-knp1085-1204378-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर चालक से मारपीट में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर चालक से मारपीट में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक से मारपीट के आरोप में गढ़ा गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने लेखपाल और उसके एक साथी के खिलाफ एससी-एसटी की रिपोर्ट दर्ज की है।
धाता थाना क्षेत्र के नरिहाई गांव निवासी ननका सोनकर ने आरोप लगाया कि जब वह किशनपुर क्षेत्र के गढ़ा खास गांव में तैनात लेखपाल कैलाश नाथ शुक्ला निवासी केटमई के बोरवेल पर ट्रैक्टर से ईंट लेकर पहुंचे। लेनदेन के विवाद में लेखपाल और उनके साथी ने गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लेखपाल और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अभिनीत कुमार ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।