फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lekhpal arrested taking five thousand bribe, report

Fatehpur News: पांच हजार रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, रिपोर्ट

Wed, 18 Jun 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested taking five thousand bribe, report
चौडगरा। हिस्सा फांट (खेत के दस्तावेज) व नजरी नक्शा बनाने के नाम पर लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम ने रंगे हाथों मंगलवार को गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल के खिलाफ कल्यानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल इस काम के लिए पीड़ित किसान से पहले भी पांच हजार रुपये ले चुका था। उसने काम के बदले दोबारा रुपये की मांग की थी। थाने में लेखपालों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

शहर के अहमंदगंज निवासी लेखपाल सीताराम को 2017 में मृतक आश्रित पर लेखपाल की नौकरी मिली थी। वह वर्तमान समय में करनपुर और पधारा क्षेत्र में तैनात था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव घोरहा निवासी चक्रदत्त तिवारी ने बताया कि लेखपाल सीताराम ने आराजी संख्या 780 क, 781 की धारा 116 उत्तर प्रदेश राज्य संहिता में एसडीएम न्याययिक बिंदकी से पारित प्रारंभिक बिक्री के क्रम में नजरी नक्शा व हिस्सा फांट बनाने के बदले पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। वह पहले रिश्वत दे भी चुके थे, लेकिन लेखपाल महीनों तक टरकाता रहा। दस्तावेजों को बनाने का दबाव बनाया, तो लेखपाल ने दोबारा पांच हजार रुपये की मांग सामने रख थी। किसान ने दोबारा रिश्वत मांगने पर परेशान होकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज में लेखपाल की शिकायत की थी। मंगलवार दोपहर को निरीक्षक अंजली यादव के नेतृत्व में टीम बिंदकी तहसील परिसर के कानूनगो कक्ष के पुराने सभागार के पास पहुंची। साथ में चक्रदत्त तिवारी से मांगी गई पांच हजार रुपये की नकद रिश्वत लेखपाल को दिलाई। रिश्वत लेते ही टीम ने लेखपाल सीताराम को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। टीम लेखपाल को थाना कल्यानपुर ले गई। लेखपाल के खिलाफ धारा सात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम में निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी, निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत शर्मा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, आरक्षी दीपक शुक्ला, सुनील यादव, दिनेश प्रसाद, वेदप्रकाश मिश्रा शामिल रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed