फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Leaving the wedding procession, the groom's nieces and nephews

Fatehpur News: बरात छोड़ दूल्हा भांजी-भांजे के जनाजे में शामिल होने पहुंचा

Thu, 18 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 18 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leaving the wedding procession, the groom's nieces and nephews
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाफरगंज। जहानाबाद हादसे में पति-पुत्री संग जान गंवाने वाली शहनाज के शव गजनेर सुपुर्द ए खाक हुए। यहां से शहनाज का दूल्हा मामा और परिवार जनाजे में शामिल होने पहुंचे, जबकि बुधवार को दूल्हे की बरात जानी थी। सादे माहौल में बरात अब गुरुवार को जाएगी।
कानपुर देहात गजनेर निवासी शहनाज अपने पति फरमान और दो साल की पुत्री इनायत के साथ चांदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर घघौरा में रहने वाले मामा रजा हुसैन की बरात में शामिल होने मंगलवार को ऑटो से आ रहे थे। जहानाबाद में टैंकर से हादसे में शहनाज समेत तीनों की जान चली गई। हादसे की खबर से गोपालपुर घघौरा में रहने वाले मामा रजा हुसैन के परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। बरात बुधवार को गोपालपुर से घाटमपुर के भदरस गांव जानी थी।
विज्ञापन

दूल्हे रजा हुसैन ने बुधवार को बरात रोक दी। बारात की जगह भांजी और उसके परिवार के अंतिम मौके पर जाना ठीक माना। रजा हुसैन अपने भाइयों नूर हुसैन, अली हुसैन समेत अन्य परिवारी जन गजनेर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड, डीएल से चालक तक पहुंची पुलिस
हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने टैंकर की तलाशी ली। तलाशी में चालक आधार कार्ड, डीएल पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने औरेया से चालक गुड्डू राठौर को पकड़ा।

परिवहन आयुक्त को भेजी गई रिपोर्ट
परिवहन आयुक्त के आदेश पर कानपुर ट्रांसपोर्ट डिप्टी कमिश्नर डा. विजय कुमार और प्रयागराज आरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद आयुक्त को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में टैंकर चालक की लापरवाही से हादसा होना बताया गया है।


पोस्टमार्टम हाउस में रात को लगी लाइटें
पोस्टमार्टम हाउस में रात को ही सारे शवों का डीएम ने पोस्टमार्टम कराने का आदेश किया। आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम के इंतजाम चालू किया। पोस्टमार्टम हाउस में रातोंरात चकाचक रोशनी फैलाने वाली कई एलईडी लाइटें लगाई गईं। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed