फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Learn from the eye of the stone, ask your spouse continues

Fatehpur News: पत्थर की आंख से शिनाख्त, पति-पत्नी से पूछताछ जारी

Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Learn from the eye of the stone, ask your spouse continues
बकेवर (फतेहपुर)। थाना बिंदकी के शिवपुरी के पास रिंद नदी के किनारे आठ जुलाई को मिले कंकाल के दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। दिवंगत की शिनाख्त उसकी पत्थर की आंख से की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस के सहारे पुलिस हत्यारोपियों के नजदीक पहुंची है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राहुल पटेल (28) थाना जाफगंज के कसियापुर का मूल निवासी था। वह अपनी मां और बहन सुशीला के साथ जनपद कानपुर के स्वर्ण जयंती काॅलोनी में रहता था। वह टीवी और फ्रिज का मैकेनिक था। वह दो जुलाई को कानपुर से गांव कसियापुर खेत जोतवाने के लिए बाइक से निकला। उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बहन सुशीला ने गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी कर रहे बड़े भाई सुशील पटेल को फोन पर भाई के गुम होने की सूचना दी। सुशील ने कानपुर निवासी ही परिवारिक बाबा राज किशोर वर्मा को भाई की जानकारी लेने के लिए भेजा। वे पूरा दिन गांव व आसपास राहुल की तलाश करते रहे। कहीं भी जानकारी न मिलने पर कानपुर नगर के थाना सेन पश्चिमी पारा में चार जुलाई को ऑनलाइन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राहुल के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की, तो दो जुलाई को मोबाइल की लोकेशन बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर, नारामऊ व भैरमपुर गांव में रिंद नदी किनारे के आसपास मिली। इस मोबाइल नंबर के साथ रामभवन और उसकी पत्नी सरिता देवी के भी फोन नंबर मिले। इस आधार पर पुलिस ने तीनों के मोबाइल नंबरों में बातचीत के रिकार्ड खंगाले। इसमें दो जुलाई को रात 11.47 बजे सात मिनट तक सरिता से बातचीत की पुष्टि हुई। इस बीच बिंदकी थाना क्षेत्र की पुलिस को आठ जुलाई की रात सिर अलग कंकाल शिवपुर रिंद नदी के पास से मिला। पुलिस कड़ियां जोड़ती चली गई। पुलिस ने पति रामभवन और सरिता को पूछताछ के लिए उठाया है। उनकी पूछताछ के आधार पर ही भैरमपुर के पास से राहुल की बाइक, दो चश्मे व मोबाइल बरामद किया है। राहुल की एक आंख पत्थर की होने की वजह से वह एक नंबर और दूसरा काला चश्मा रखता था। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। बकेवर थाना प्रभारी श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि लोकेशन व बयान के आधार पर ये स्पष्ट हुआ है कि राहुल की हत्या राम भवन व उसकी पत्नी ने मिलकर गले में रस्सी से फंदा डालकर किया है। लाश को रिंद नदी में फेंका। मिले कंकाल को डीएनए टेस्ट को लिए भेजा गया है, तभी शव के विषय में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed