{"_id":"6249f6800d533b7cc54966aa","slug":"lawyer-s-plot-occupied-attacked-for-protesting-fatehpur-news-knp6891688160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के प्लाट पर कब्जा, विरोध करने पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के प्लाट पर कब्जा, विरोध करने पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। उमरा गांव के सामने हाईवे किनारे अधिवक्ता के प्लाट पर गांव के एक परिवार ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया। सूचना पर अधिवक्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज, मारपीट की। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मौजूद लोगों ने पथराव कर अधिवक्ता की कार तोड़ दी। कोतवाली पहुंचे अधिवक्ता ने तहरीर दी।
खागा कस्बे के रामनगर निवासी रवींद्र कुमार अवस्थी अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि करीब साल भर पहले उमरा गांव के सामने हाईवे पर एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट बाला का पुरवा मजरे उमरा की एक महिला से खरीदा था।
प्लाट पर महिला के भाई व अन्य लोग कब्जा करने में लगे थे। इसकी शिकायत सीओ व इंस्पेक्टर खागा से करने पर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था। आरोप है कि शनिवार रात दूसरे पक्ष ने निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब इसकी सूचना मिली तो वह कोतवाली पहुंचे। दो सिपाही उनके साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर निर्माण हो रहा था। पुलिस ने काम बंद कराया तो वहां विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, बांस, फावड़ा लेकर हमला कर दिया।
उन्हें पीटा और पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान पुलिस बल कुछ नहीं कर सका। बाद में तहरीर देने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, इस पर दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पहुंच कर अपना पक्ष रखा। पुलिस छानबीन कर रही है।