{"_id":"6875570a597d46ad9903af3e","slug":"land-to-be-selected-for-bus-stop-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-137288-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बस स्टॉप के लिए चयनित होगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बस स्टॉप के लिए चयनित होगी जमीन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिले में जल्द ही एक सुव्यवस्थित बस पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए बस स्टॉप की उपयुक्त जगह चयनित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है।
यह कमेटी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हो रही यातायात समस्या का अध्ययन कर ऐसे स्थान की तलाश करेगी, जहां पर स्थायी बस पार्क की स्थापना हो सके। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि बसों के अनियंत्रित संचालन को रोकने और यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही कार्य योजना बनाई जाए।
अभी शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों और बाजारों के आसपास अव्यवस्थित रूप से बसें रुकती हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इससे न केवल आम लोगों को परेशानी होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। प्रशासन अब इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में जुट गया है।