{"_id":"5f70d1c98ebc3e9bc4244cba","slug":"land-pointed-in-fatehpur-fatehpur-news-knp585187079","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने हजारों बीघे जमीन का किया चिन्हांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने हजारों बीघे जमीन का किया चिन्हांकन
विज्ञापन
हसवा विकास खंड के एकारी गांव में रविवार को आठ लेखपालों की टीम ने सरकारी जमीन पर हुए कब्जों की नाप जोख की तो पता चला कि हजारों बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। कच्चों के साथ-साथ पक्के मकान तक बना दिए गए हैं। चकबंदी न होने से अवैध कब्जेदारों ने खूब फायदा उठाया।
एसडीएम प्रमोद झा के आदेश पर रविवार को राजस्व निरीक्षक रामरूप पाल के निर्देशन में गांव के किनारे से रकबा नापना शुरू हुआ। मौके पर राजस्व कर्मियों ने पशुचर, गल्ला गोदाम, गांधी मैदान की जमीन पर अतिक्रमण पाया। भीड़ को देखते हुए हसवा चौकी का फोर्स पूरे दिन गांव में डटा रहा। राजस्व टीम ने नाप कर सभी लोगों के नाम अंकित किए। राजस्व निरीक्षक ने कहा सभी को पहले नोटिस दी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
कार्रवाई के डर से कब्जेदार भयभीत नजर आए। बता दें कि एक दिन पहले ही एसडीएम सदर प्रमोद झा ने अवैध कब्जे चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। राजस्व टीम में धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार ,आशीष प्रताप सिंह,राजेंद्र प्रसाद तिवारी , रामरूपपाल निरीक्षक छत्रपाल सिंह, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र सुशील कुमार रहे।
विज्ञापन
हसवा चकबंदी न होने से गांव में जमीन का कोई परसीमन नहीं है। जो व्यक्ति जितनी जमीन को कब्जा कर सकता था उसने किया। करीब पंद्रह साल पहले इस गांव में चकबंदी होनी थी लेकिन गांव के कुछ अराजक तत्वों की वजह से झगड़ा पैदा हो गया था। जिस पर उच्च अधिकारियों ने चकबंदी निरस्त कर दी थी। ग्रामीणों की मांग थी कि डीएम को इस गांव की चकबंदी करा देना चाहिए जिससे जमीन से अतिक्रमण भी हट जाएगा। साथ ही सभी के साथ न्याय हो पाएगा।
जिन ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनको नोटिस दी जाएगी। ग्रामीण जमीन को कब्जा मुक्त कर दें। नोटिस के बाद जेसीबी से घरों को ढहा दिए जाएंगे ।
- प्रमोद झा, एसडीएम,सदर