फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Land marked for e-rickshaw, auto stand

Fatehpur News: ई-रिक्शा, ऑटो स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित

Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Land marked for e-rickshaw, auto stand
फतेहपुर। शहर में नगर पालिका ने पत्थरकटा चौराहे के टीवीएस एजेंसी के बगल में खाली जमीन पर ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड बनाने का निर्णय लिया है। स्टैंड बनने के बाद फुटपाथ ई-रिक्शों से खाली हो जाएंगे। ऐसे में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ई-रिक्शे और ऑटो की बाहुल्यता से शहर के प्रमुख स्थानों अक्सर जाम की समस्या लगती है। इन स्थानों में सड़क किनारे फुटपाथों पर बड़ी तादाद में ई-रिक्शे और ऑटो खड़े रहते हैं। इससे मुश्किल से आधी सड़क यातायात के लिए खाली रहती है। ऐसे में दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लगता है। इस समस्या से निजात के लिए व्यापार मंडल ऑटो स्टैंड बनाने की मांग करता आ रहा है। वहीं नगर पालिका स्टैंड बनाने के लिए जमीन की खोज करती आ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पहले चरण में एक जमीन सिर्फ ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड के लिए चिह्नित कर ली है। पत्थरकटा चौराहे के समीप किंकर ऑटो सेल्स के बगल में खाली पड़ी करीब एक बीघा सरकारी जमीन पर स्टैंड बनाने का निर्णय लिया है। यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, यात्री शेड, शौचालय की व्यवस्था होगी। इसके अलावा एक अन्य स्टैंड चौक क्षेत्र में सरांय मोहल्ले में बन रहा है। यहां पर सभी सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed