{"_id":"57ffd9574f1c1bf62d28efb9","slug":"land-dispute-firing-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में फायरिंग, पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में फायरिंग, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हुसेपुर गांव में हुई है। गांव के प्रधान पति उदयराज सिंह और नरपत सिंह के बीच छह बीघा जमीन का विवाद चला आ रहा है। नरपत सिंह के खेतों से चकरोड पास हुआ था। इसकी आपत्ति पर एक पखवारे पहले राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची थी। दोनों पक्षों में जमकर खुन्नस रही है।
गुरुवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में गाली गलौज हो गई। तभी लोग असलहे लेकर बाहर आ गए। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पथराव और कुल्हाड़ियों से एक दूसरे पर हमला किया। एक पक्ष से प्रधानपति, शिवओम सिंह, गुड्डू सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के नरपत सिंह, राहुल सिंह, महिलपाल की पत्नी लक्ष्मी देवी, अशोक सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा देवी घायल हो गई।
उधर, प्रधानपति ने बताया कि रास्ता राजस्व टीम ने निकाला है। उनका कोई मतलब नहीं है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।