फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lalauli Road's transformer blew for the third time in 55 hours

Fatehpur News: 55 घंटे में तीसरी बार फुंका ललौली रोड का ट्रांसफार्मर

Tue, 05 Sep 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lalauli Road's transformer blew for the third time in 55 hours
बिंदकी। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से 55 घंटे में ललौली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का ट्रांसफार्मर तीसरी बार खराब हो गया। बिजली बाधित क्षेत्र के लोगों की बिना बिजली के दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो चुकी है। पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ घरों के सभी विद्युत उपकरण बंद हो चुके हैं। उपभोक्ताओं में बिजली अधिकारियों के रवैये और कटौती को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की देर रात 12 बजे कस्बे के दक्षिणी फीडर स्थित ललौली रोड का 400 केवी ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था, जिसे शनिवार शाम बदल गया। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के महज दो घंटे बाद ही ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया। रविवार शाम लगभग 42 घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदल गया। ट्रांसफार्मर बदले जाने के कुछ घंटे बाद ही केबल में आग लग गई। जिसे रात 12 बजे तक ठीक किया गया। जैसे तैसे एक फेस बिजली आपूर्ति हुई। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे अचानक दूसरा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात तक ललौली रोड की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 70 घंटे से अधिक समय से ललौली रोड की विद्युत आपूर्ति बंद है। इससे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने की गलियों, ओम शांति ओम आश्रम के आसपास, कुंबरपुर रोड के दाहिने हिस्से के लगभग 400 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। तीन दिनों से लगातार बिजली बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। गर्मी और नींद पूरी नहीं की वजह से लोग बीमार होने लगे हैं। खासतौर पर बच्चे और महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। हैंडपंप व टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग जनरेटर किराए पर लेकर बिजली से जुड़े घरेलू कामकाज करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोल जिम्मेदार---
ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। केबल में कहीं पर दो तारे आपस में चिपक गए हैं। इससे हाई करंट हो जाने से ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है। ललौली रोड पर केबल चेक किया गया है। तार मंगवा कर उसे ठीक करने का काम मंगलवार सुबह से कराया जाएगा। जिन इलाकों में तार की चेकिंग हो चुकी है। सिर्फ उस इलाके में ही आपूर्ति सोमवार रात तक तक चालू कराई जा सकेगी। मंगलवार से पूरे इलाके में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।
- राम नरेश, एक्सईएन।
-------------
शुक्रवार से बाधित
- पहला ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात 12 बजे फुंका।
- शनिवार की शाम 7 बजे बदले जाने के दो घंटे बाद खराब गया ट्रांसफार्मर।
- रविवार की शाम 7 बजे ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल के महज दो घंटे बाद केवल में आग लगी।
- रविवार रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई, सुबह 8 बजे के बाद ट्रांसफार्मर फिर से हुआ खराब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed