{"_id":"6302767eb2211c18b46073ea","slug":"lakhs-of-rumblings-from-jewelers-shop-fatehpur-news-knp7139106129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के सोने की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के सोने की टप्पेबाजी
विज्ञापन
प्रेमनगर। ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी हो गई। ज्वैलर्स ने करीब 150 ग्राम जेवर पार होने की तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा निवासी कमलेश कौशल ने घर के नीचे ज्वैलरी की दुकान खोल रखी है। कमलेश ने बताया कि दुकान में सुबह नाबालिग बेटा हर्ष बैठा था।
इस दौरान दो लोग चकमा देकर 150 ग्राम सोने के जेवर उठा ले गए। उनके दुकान आने पर घटना का पता लगा। कमलेश कौशल ने तहरीर देकर बताया कि जेवर देखने के लिए उन्होंने मांगे। बेटे का ध्यान भटका कर जेवर भरे दो डिब्बे उठा ले गए। कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो लोगों के चेहरे दिखे हैं।
विज्ञापन
दोनों दुकान के बाहर से निकल रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि दुकान से किसी ने 21 सौ रुपये का सामान खरीदा था। इसकी रसीद दुकानदार ने नहीं दी।
पुलिस को पहले सूचना जेवरों की टप्पेबाजी होने की दी गई थी। इसके बाद में 150 ग्राम सोना बताया जा रहा है। दुकान का सीसीटीवी कैमरे पिछले 24 घंटे से बंद है। दुकान का एक कर्मी भी नहीं आया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।