फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lady died in accident in fatehpur

हाईटेंशन लाइन से महिला की गर्दन कटकर हुई अलग

Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
lady died in accident in fatehpur
रामा देवी की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
थरियांव में चारा काटने जा रही महिला बुधवार शाम पांच बजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। महिला कुछ पलों के लिए धू धू कर जली और उसके बाद गर्दन कटकर अलग हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों का फोर्स पहुंचा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर गांव निवासी हरीपाल पासवान की पत्नी रामा देवी (42) मवेशियों के चारा काटने गई थी। एक बोझ चारा काटने मेड़ के रास्ते दूसरे खेत जा रही थी। रास्ते में खेत करीब चार फिट ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन का तार लटका हुआ था। महिला तार की चपेट में आ गई। तार में महिला की गर्दन फंस गई।
विज्ञापन

झुलसने के बाद गर्दन कटकर अलग हो गई। लाइन थरियांव उपकेंद्र से बहरामपुर को गई है। जहां घटना हुई वह खेत मोहम्मद नईम के हैं। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानेदार एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। उसके बाद सीओ थरियांव रामप्रकाश, असोथर, खागा, हथगाम का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उसके बाद ही आगे कार्रवाई की बात कही। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाया बुझाया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed