फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lady commited suicide in fatehpur

दूल्हन की तरह सजने के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
lady commited suicide in fatehpur
फतेहपुर में पति से विवाद के बाद महिला ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले महिला ने शादी का जोड़ा पहना। दुल्हन की तरह तैयार हुई। पुलिस ने जब महिला को फंदे से उतारा तो वह नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के गंभरी गांव निवासी प्यारेलाल पासवान की बेटी सविता देवी (26) की शादी दो साल पहले तखेसहन गांव निवासी हीरालाल पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपति परिवार से अलग दूसरे घर में रहने लगे थे। महिला का मंगलवार शाम पति से घरेलू खर्च मांगने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

तभी पति खेत चला गया। पति ने बताया कि वह करीब नौ बजे रात को घर पहुंचा, तभी पत्नी को कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देखा। एक साल की बेटी चारपाई में रो रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पिता प्यारेलाल ने बताया कि शादी के बाद से दामाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसने बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाया है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला ने जान दी है। फांसी से पहले वह दुल्हन की तरह तैयार हुई थी। उसके बाद आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed