फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lack of cash in the bank commotion, road jam

कैश न मिलने बैंक में हंगामा, रोड जाम

Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lack of cash in the bank commotion, road jam
कुंवरपुर बैंक के सामने हंगामा काटते जरूरतमंद लोग। - फोटो : अमर उजाला
फोटो परिचय-31 कुंवरपुर बैंक के सामने हंगामा काटते जरूरतमंद लोग।
विज्ञापन

मलवां विकास खंड के कुंवरपुर स्थित बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक में खाताधारकों को रुपया न मिलने से आक्रोश भड़क गया। हफ्तों से बैंक के चक्कर काट रहे सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर मुगलरोड पर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मलवां थाने के दरोगा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लोगोें को आश्वासन देकर रोड जाम जाम खुलवाया। इस मौके पर नीरज मौर्या, राजू, कासिम, देवेंद्र, भूपेंद्र, राम नरेश, गुड्डू आदि ने अल्टीमेटम दिया कि सुचारू रूप से यदि बैंक में प्रतिदिन खाता धारकों को रुपये वितरित नहीं किए जाएंगे तो बेमियादी रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बड़ौदा ग्रामीण पूर्वी उत्तर प्रदेश की शाखा कुंवरपुर के प्रबंधक अखिलेश ने बताया कि उनकी शाखा में 13 हजार खाताधारक हैं। इनके बीच नोट बंदी के बाद से अब तक 15 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। खाताधारकों को दो-दो हजार रुपये ही वितरित करना उनकी मजबूरी है।
.............
इनसेट
कैसे चुकाएं बेटी की शादी का कर्ज
बिंदकी। मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी सूरजदीन व पनई निवासी अमृत लाल मौर्या बैंक के पास मायूस मिले। उन्हाेंने कहा कि 30 नवंबर को उनकी बिटिया की शादी थी। रुपये न मिलने के कारण वायदे पर रुपये उधार लेकर किसी तरह शादी तो संपन्न कर दी, लेकिन अब समय से कर्ज चुकाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बैंक में कैश निकालने आया एक युवक व एक वृद्धा लाइन में लगे-लगे बेहोश हो गए। अचानक वे जमीन पर गिरे तो आसपास के लोगों को पता चला।
बैंक आफ बड़ौदा दरियामऊ में कछरा गांव के रहने वाले युवक राम नरेश सिंह बैंक आए और लाइन में लग गए। थोड़ी देर बार वह बेहोश होकर गिर गए। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पानी छिड़का तो होश आया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सरिता देवी की 22 जनवरी को शादी है। पिछले हफ्ते भर से बैंक आकर लौट जाते हैं, लेकिन रुपया नहीं मिल रहा। अभी तक एक भी रुपया नहीं मिला। बहन की शादी कैसे होगी कुछ समझ में नहीं आ रहा। शाखा प्रबंधक जितेंद्र साहू ने बताया कि खाताधारक अभी तक उनसे नहीं मिला है। उनके पास आएगा तो जरूर मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां प्रतिनिधि के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा मलवां में अमौरा गांव की रहने वाली वृद्ध महिला बन्नो लाइन में लगी थी। तीन घंटे इंतजार के बाद उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गई। आसपास के लोग पानी डालकर उसे होश में लाए। इसी प्रकार दूसरी वृद्ध कैलसिया बैंक में अधिक भीड़ होने पर घबराकर रोने लगी। अव्यवस्थाओं के बीच कैश न मिलने से उपभोक्ता नाराज रहे। शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि डिमांड से कम कैश मिल रहा है। जो कैश आता है उसे बांट दिया जाता है।


अधिकांश प्रसूताओं को जननी सुरक्षा का भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रसूताएं चेक लिए बैंकों के चक्कर लगा रही हैं। चितौली की प्रसूता विमला देवी, सरसई की सलोनी देवी, मीरा देवी ने बताया कि जननी सुरक्षा के चेक लेकर कई बार बैंक गई। लाइन में लगने के बाद भी  चेक का भुगतान नहीं हुआ।


खजुहा विकास खंड के बरवा गांव निवासी शिवाकंात ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी का इलाज लखनऊ में चल रहा है। रिश्तेदारों से थोड़ा-थोड़ा रुपया लेकर इलाज में लगा रहे है। बैंकाें में उनकी जमा धनराशि नहीं मिल रही है। इसी क्षेत्र के शुक्लनपुर गांव निवासी रामशरण ने बताया कि बिंदकी के भारतीय स्टेट बैंक में तीन दिन से लाइन लगाए हैं, लेकिन रुपया न मिलने के कारण बेटी के शादी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।


नोटबंदी के बाद बैंकों में लाइन छोटी होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकांश ग्राहकों को बिना कैश लिए ही लौटना पड़ रहा है। लंबी लाइन के बीच हो-हल्ला मचाकर लोग भड़ास निकाल रहे है। बुधवार को स्टेट बैंक पत्थरकटा के एटीएम बूथ में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।  लाइन में लगे लोग थक कर अपनी जगह पर बैठ गए। उधर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम सुबह से बंद रहा जबकि बैंक में कैश खत्म होने से लोग लौट गए। इसी प्रकार आईडीबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईआईसीआई बैंकों में भी कैश के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed