फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Krishna Janmashtami was celebrated with enthusiasm and gaiety

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sun, 06 Sep 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami was celebrated with enthusiasm and gaiety
16 कलाओं से परिपूर्ण प्रेम को जन्म देने वाले मनमोहन मदन गोपाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में कान्हा की भव्य झांकी सजाई गई और भजन कीर्तन के साथ उत्सव मनाया गया। भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी में रोहिणीयुक्त नक्षत्र मध्य रात्रि में बाल गोपाल का जन्म हुआ तो घर घर बधाइयां बजने लगीं। जय श्रीकृष्ण के जयकारों की गूंज हर तरफ शुरू हो गई।
विज्ञापन

पहली बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन सिर्फ एक दिन शनिवार को ही मनाया गया। भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी में रोहिणीयुक्त नक्षत्र मध्य रात्रि में जब गिरधर गोपाल जन्मे तो हर तरफ नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी मदन गोपाल की... बजने लगा और भक्त खुशी से झूम उठे। श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद लड्डू गोपाल को दूध, दही, घृत, मधु, गुलाब जल से मंत्रोच्चारण के बीच स्नान कराया। इसके बाद कन्हैया को बहुमूल्य रत्न आभूषण पहनाकर धूप, दीप, नैवेद्य और छप्पन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से भोग लगाया। भक्त दिनभर ब्रत रहकर कर ओम नमो भगवते वाशुदेवाय मंत्र का जाप करते रहे। शहर के हनुमान मंदिर, तांबेश्वर मंदिर, शीतला मंदिर, कालिकन मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं घरों में बच्चों ने बड़ों के संग मिलकर किशन कन्हैया की भव्य झांकिया सजाई। शनिवार को बाजारों में भक्तों द्वारा कान्हा के  लिए वस्त्र, मुकु ट, माला आदि खरीदारी का सिलसिला शुरू रहा। बच्चों में आकर्षक झांकियां सजाने की जैसे होड़ सी रही। उधर, पुलिस लाइन और पीएसी लाइन में एक से बढ़कर एक आकर्षक और भव्य झांकियां सजाई गई। दूर दराज से पहुंचे भक्तों ने कन्हैया के दर्शन कर पुण्य कमाया। जन्माष्टमी पर शाम आठ बजे से नौ बजे तक पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चे तथा वाहिनी के कर्मचारी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला जिसे सुन भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। इसी प्रकार पीलू तले चौराहे के पास मंदिर में मोहल्ले वालों ने भव्य झांकी सजा कर उत्सव मनाया।
विज्ञापन


इनसेट ---
फेसबुक और ह्वाट्स अप में कान्हा की धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जहां लोगों ने एक दूसरे को शुभकामानाएं दी वहीं हाईटेक युग के चलते इंटरनेट में शुभकामनाएं देने का दौर जारी रहा। फेसबुक और ह्वाट्सअप में गिरधर गोपाल विभिन्न स्वरूपों में छाए रहे। लोगों ने इंटरनेट के जरिए भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed