फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kisan Samman Nidhi stopped by calling alive farmers dead

Fatehpur News: जिंदा किसानों को मृत बताकर रोक दी किसान सम्मान निधि

Wed, 20 Sep 2023 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi stopped by calling alive farmers dead
तालग्राम। जिंदा किसानों को मृत बताकर किसान सम्मान निधि रोकने का मामला सामना आया है। यह किसान तालग्राम ब्लॉक के बिचपुर्वा गांव के हैं। सत्यापन के दौरान सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट लगा दी है। अब यह किसान खुद को जिंदा साबित करने और किस्त पाने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बिचपुर्वा गांव के किसान सुरेंद्र पुत्र गेंदालाल और रामदीन पुत्र पूरनलाल ने बताया कि उनको किसान सम्मान निधि की धनराशि खाते में आती थी। सुरेंद्र के खाते में अब तक सात किश्त और रामदीन के खाते में 11 किश्त की रकम आ चुकी है। इसके बाद कोई किश्त नहीं आई है। किसानों का कहना है कि पांच दिन पहले जनसेवा केंद्र पर किसान निधि का रुपये निकालने गए तो पता चला सम्मान निधि नहीं आई है। जब डिटेल निकलाई तो पता चला कि उन लोगों को मृत दर्शा कर निधि रोक दी गई है।
विज्ञापन


इससे दोनों किसान चौंक पड़े। अब दोनों पीड़ित किसान राजस्व से लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाकर खुद को जिंदा दर्शाकर और सम्मान निधि चालू कराने के लिए चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इनसेट---
भाकियू ने कहा- डीएम तक पहुंचाएंगे मामला
भाकियू किसान यूनियन ( टिकैत) जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी का कहना है कि इस मामले को डीएम को अवगत कराएंगे। पूरे मामले की जांच कराकर किसान सम्मान निधि चालू कराई जाएगी। गलत सत्यापन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेंगे।


---

यह है निधि दोबारा पाने का रास्ता
तालग्राम के कृषि तकनीकी सहायक शिवपाल सिंह का कहना है कि किसान एक घोषणा पत्र, खाता खतौनी, आधार कार्ड को लेखपाल से सत्यापित कराकर कृषि उप निर्देशक कार्यालय में उपलब्ध करवा दें। उनकी सम्मान निधि कि किश्त शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed