फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kisan samman nidhi

ई-केवाईसी पर ही मिलेगी सम्मान निधि की 10वीं किस्त

Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
फतेहपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10 वीं किस्त लेने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी होगी। इसके बाद ही राशि उनके खाते में पहुंचेगी। किसान मोबाइल, लैपटॉप से या इंटरनेट कैफे पर जाकर ई केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त आनी है। जिले में चार लाख दो हजार किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत हैं। तीन लाख 35 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की नौवीं किस्त मिल चुकी है। अब 10वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसके पहले किसानों को ई-केवाईसी करानी होगी। वहीं उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीयन कराया है। सभी को ई-केवाईसी करानी होगी। इसके बाद ही 10वीं किस्त के दो हजार रुपये खाता में जाएंगे।
विज्ञापन

जो किसान कैफे, सहज जनसेवा केंद्र से ई-केवाईसी करा रहे हैं, वहां 15 रुपये देना होगा। इससे अधिक कोई कैफे, सहज जनसेवा केंद्र संचालक रुपया मांगता है, तो शिकायत दर्ज कराएं, कार्रवाई की जाएगी। 31 मार्च 2022 से पहले सभी किसानों केे ई-केवाईसी कराना होगा। जिनका ई-केवाईसी नहीं होगा, वह पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान पोर्टल के होम पेज पर जाएं। जिसमें पेज के दाईं ओर ई-केवाईसी पर क्लिक करें। फिर आपको आधार पर दर्ज मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। जिसके बाद ओटीपी भरने पर सत्यापित हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed