फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   khule aasamaan ke neeche rah rahe 270 maveshee

खुले आसमान के नीचे रह रहे 270 मवेशी

Tue, 09 Feb 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
khule aasamaan ke neeche rah rahe 270 maveshee
नौहइया गोशाला में बिना टीन का शेड। - फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। गोशाला पर्याप्त इंतजाम के दावे प्रशासन भले ही कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सर्दी, गर्मी और बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त टीनशेड तक नहीं बने हैं। कड़ाके की ठंड में मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। गर्मी और बारिश में भी मुश्किलों के बीच मवेशियों को रहने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक के नौहइया गोशाला का वर्ष 2018 में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकार्पण किया था। तब भूसा रखने के लिए एक शेड बनाया गया था। दो शेड मवेशियों को रखने के लिए बनाए गए थे, एक शेड में टीन नहीं लगाई गई थी। गोवंशों के लिए बनी टीनशेड में करीब 100 मवेशियों को रखने की क्षमता है। मवेशियों की संख्या बढ़ने की वजह से अब दोनों शेडों में भूसा व अन्य सामग्री रखने के इंतजाम किए जाते हैं। गोवंशों के लिए अधूरे टीनशेड में चारा, पानी की व्यवस्था की जाती है। सर्दी के मौसम में मवेशी ठिठुरते हैं और गर्मी में लू के थपेड़ों से बेहाल रहते हैं। सर्दी का असर तो कम हो गया है, लेकिन इसके बाद गर्मी का मौसम शुरू होगा। जो मवेशियों के लिए खासी दिक्कत होंगी। गोशाला में छाया के लिए पेड़ भी नहीं हैं।
विज्ञापन

चार महीने से नहीं मिली मजदूरी
फतेहपुर। गोशाला में काम करने के लिए नौ मजदूर लगाए गए हैं। इनको रोज 250 रुपये के हिसाब से साढ़े सात हजार रुपये महीना दिया जाता है, लेकिन चार महीने से इन्हें मजदूरी नहीं दी गई है। फिर भी बेजुबान मवेशियों से इन मजदूरों का मोह कम नहीं हो रहा है। मजदूरी न मिलने के बाद में गोवंशों की सेवा में लगे रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed