फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kharmas is on, Shehnai will not be played for 30 days

Fatehpur News: खरमास चालू, 30 दिन नहीं बजेंगी शहनाइयां

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kharmas is on, Shehnai will not be played for 30 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। खरमास शुरू हो गए हैं। अब एक महीने तक शादी विवाह और शुभ कार्यों पर विराम लग गया। शुभ कार्यों के लिए 15 जनवरी तक लोगों को इंतजार करना होगा। 23 नवंबर देवोत्थान एकादशी से मांगलिक कार्यक्रमों शुरुआत हुई थी।
पं. ज्ञान शंकर तिवारी ने बताया कि 16 दिसंबर की देर रात से सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश किया। इसके बाद से खरमास लग गया है। धनु राशि में सूर्य 30 दिन तक रहेगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन के बाद से शुभ कार्य 17 जनवरी से फिर शुरू होंगे। बताया की धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु व मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं। इस दौरान उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं। खरमास के कारण गुरु का बल भी काम हो जाता है। शुभ कार्य के दौरान गुरु व सूर्य दोनों का ही शुभ स्थिति में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं होते।
विज्ञापन

.............................
खरमास में ये करें और ये न करें
- विवाह, सगाई व अन्य मांगलिक कार्य, नए घर में प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत नहीं करें। इस माह में नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। रोजाना सुबह सूर्य को जल अर्पण कर पूजा करें। गाय, गुरु, ब्राह्मण व सन्यासियों की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed