{"_id":"fa7ab96df841f16d4c63a600825035d3","slug":"khaki-s-strict-vigil-will-vote-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की कड़ी चौकसी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की कड़ी चौकसी में होगा मतदान
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों की कड़े सुरक्षा घेरे में गुरुवार को तीन ब्लाकों का मतदान होगा। भारी सुरक्षा बल के साथ एलआईयू और सर्विलांस उम्मीदवारों की कार्यशैली पर निगरानी रहेगी। अतिसंवेदनशील प्लस और अतिसंवेदनशील बूथों पर सख्त खाकी का पहरा होगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण में तेलियानी, बहुआ और हस्वां ब्लाक के क्षेत्रों में वोटिंग कराई जाएगी। ब्लाकों के 92 मतदान केंद्रों पर 258 बूथ है। हस्वां, बहुआ और तेलियानी ब्लाकों पर एक-एक केंद्रों को प्रशासन ने अतिसंवेदनशील प्लस माना है, यहां पर भारी तादाद में पीएसी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
तीनों ब्लाकों में 22.5 सेक्शन पीएसी, 117 उपनिरीक्षक, एचसीपी 130, सिपाही 666 , होमगार्ड 1365 की तैनाती मतदान केंद्रों पर होगी। इसके अलावा 30 कलस्टर मोबाइल, थाने के नौ मोबाइल, नौ थाना रिजर्व पुलिस बल, 12 थाना मोबाइल अतिरिक्त, 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
मतदान सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एलआईयू और सर्विलांस टीमों को सतर्क कर दिया है। खुफिया विभाग को ब्लाक क्षेत्रों पर प्रत्याशियों पर निगरानी बनाए रखने के सतर्क किया गया है। वहीं किसी तरह की गड़बड़ी फै लाने की योजनाओं पर सर्विलांस टीम की निगरानी होगी।
चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर 23 कर्मचारी निलंबित- फतेहपुर। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के दूसरे चरण के चुनाव मतदान प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले 23 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
अनुपस्थित 46 अन्य सरकारी मुलाजिमों के प्रशिक्षण में शामिल न होने की वजह जानने को जांच कराई जा रही है। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने कराने के निर्देश दिए हैं।
तेलियानी ब्लाक से आठ मतदान कार्मिकों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें पीठासीन अधिकारी विवेक सिंह सहायक अध्यापक परसदेपुर के अलावा मतदान अधिकारी द्वितीय उर्मिला देवी, अर्चना, प्रेमवती दीक्षित, शकीला बानो, रागिनी देवी, अल्का यादव व मतदान अधिकारी तृतीय मनोज कुमार शामिल हैं।
इसी प्रकार बहुआ ब्लाक के पीठासीन अधिकारी वीरेंद्र सिंह और हसवा ब्लाक से पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार के निलंबन का आदेश जारी हुऔ। प्रदीप कुमार महमदपुर गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक पद सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं मतदान अधिकारी प्रथम वीरेंद्र कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार, विक्रम सिंह व मितईराम, मतदान अधिकारी द्वितीय रानी देवी पांडेय, गीता शुक्ला, सुमन देवी, पुष्पा देवी मौर्या, मतदान अधिकारी तृतीय वेधकराम, राम किशोर, प्रमोद कुमार, वीर बहादुर व जयकरन के खिलाफ निलंबन के आदेश के साथ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
इसके अलावा 46 कार्मिकों के अनुपस्थिति रहने की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।