{"_id":"664104397ad37d860b063004","slug":"kavi-sammelan-the-country-is-celebrating-glorious-mothers-day-giving-the-message-of-service-to-all-the-sons-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-115247-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कवि सम्मेलन - गौरवमयी मातृ दिवस मना रहा देश, सब पुत्रों को दे रहा सेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कवि सम्मेलन - गौरवमयी मातृ दिवस मना रहा देश, सब पुत्रों को दे रहा सेवा का संदेश
Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला हनुमान मंदिर में रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। क्षेत्र से आएं कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबसे पहले कवि केपी सिंह ने पढ़ा, मातु शारदे आइए कविजन करें पुकार, कविता में रस छंद भर करो नया श्रृंगार। नरेंद्र कुमार ने पढ़ा, मातृ दिवस गौरवमयी मना रहा देश, सब पुत्रों को दे रहा सेवा का संदेश।
प्रदीप कुमार ने पढ़ा, काम जरूरी छोड़कर पहले डालें वोट, कर्मठ नेता को चुन करे भ्रष्ट पर चोंट। शिव सागर साहू ने पढ़ा, राष्ट्रभक्ति की अलख जगाओं जाकर बूथ करों मतदान, जनहित की सरकार बनाओं होवे जनता का कल्याण। अनिल कुमार ने पढ़ा, दस्तूर-ए-वतन कहता मत पीछे कदम धरो, दावार-ए-खौफ तोड़कर आगे का रुख करो। सुंदरम सोनी ने पढ़ा, मूरत ममता की खड़ी है देवी का मान, चरणों में जन्नत बसे है जननी वरदान। शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा, और कौन दूजा यहां मां से पूज्य महान, बेटे के खातिर वही धरती पर भगवान। इस मौके पर मंदिर के महंत स्वामी रामदास आदि लोग मौजूद रहे।