{"_id":"647398361bb7a84a940277f9","slug":"karnataka-governor-will-reach-bhakharna-on-31st-fatehpur-news-c-12-1-257422-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भखरना में 31 को पहुंचेंगे कर्नाटक के राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भखरना में 31 को पहुंचेंगे कर्नाटक के राज्यपाल
Sun, 28 May 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 28 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
- त्रिवेदी फाउंडेशन की ओर से आयोजन
- कई शख्सियत के हाथों होगा कंबल व साड़ी वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। तहसील क्षेत्र के रामीपुर भखरना में 31 मई को कर्नाटक राज्य के राज्यपाल डाॅ. थावर चंद्र गहलोत सहित कई नामचीन हस्तियों की उपस्थित दर्ज होगी। उनकी मौजूदगी में त्रिवेदी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कंबल व साड़ी वितरण व गेस्ट हाउस, मंदिर निर्माण का शुभारंभ होगा।
गांव भखरना निवासी उद्योगपति मुन्ना त्रिवेदी, उनके भाई गुलजारी लाल त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी की ओर से यह आयोजन किया जाएगा। त्रिवेदी फाउंडेशन की ओर से 31 मई को जरूरतमंदों को कंबल व साड़ी का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि आयोजन में कर्नाटक के राज्यपाल डाॅ. थावर चंद्र गहलोत मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी, दिलीप शेखावत पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश सरकार, सांसद फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति, खागा विधायक कृष्णा पासवान सहित जनपद के जाने-माने चेहरे इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
त्रिवेदी फाउंडेशन के संस्थापक मुन्ना त्रिवेदी, गुलजारी लाल त्रिवेदी ने बताया कि यह फाउंडेशन माता स्व विमला देवी व पिता स्व गंगा सागर त्रिवेदी की स्मृति में बनाया गया था, जो हर साल जरूरतमंदों की मदद करता है। 31 मई को भखरना में साड़ी, कंबल वितरण के साथ ही मंदिर और धर्मशाला का लोकार्पण होगा। वातानुकूलित गेस्ट हाउस के लिए भूमि पूजन होगा और आने वाले समय में यह गेस्ट हाउस गरीब, असहायों को निशुल्क कार्यक्रम के लिए दिया जाएगा।