फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Karmayogi honored on the birth anniversary of journalist Purodha

Fatehpur News: पत्रकार पुरोधा की जयंती पर कर्मयोगी हुए सम्मानित

Fri, 27 Oct 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Karmayogi honored on the birth anniversary of journalist Purodha
फोटो 23- शिक्षा उन्नयन पर डीएम, एसपी से पुरस्कृत किए जाते दिव्यांग रामशरण रैदास। संवाद
विज्ञापन


- विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों ने पत्रकार पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई। मूल रूप से विद्यार्थी की जन्म स्थली हथगाम है। पैतृक स्थल पर बने विद्यार्थी स्मारक पर पत्रकारों व अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर पूर्व सभासद अंजनी कुमार बाजपेई ,राजू तिवारी, देव कुमार दीक्षित, रमेश चंद्र गुप्ता, बच्छराज सिंह मौर्य, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विनय गौतम पुरोधा को नमन किया। शहर के विद्यार्थी चौराहे पर डीएम सी. इंदुमती, सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन, फतेहपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक मिश्रा, जिला पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल व संगठनों के सदस्यों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया की ओर से सिविल लाइन स्थित मैरिज हाल में विचार सम्मेलन/आमसभा की। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सी. इंदुमती, एसपी उदय शंकर सिंह ने किया। डीएम, एसपी और वरिष्ठ पत्रकार स्वामी श्यामलाल कंचन ने गांव के बच्चों निशुल्क शिक्षा देने वाले किशनपुर पहाड़पुर गांव के दिव्यांग रामशरण रैदास को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दुर्गा प्रसाद जायसवाल स्मृति सम्मान से नरसिंह मौर्या, कर्मयोगी पुरस्कार से किशनपुर नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, असोथर चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर, उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान विश्वदीपक अवस्थी, महिला सशक्तीकरण कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक प्रगति यादव, खागा प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,बकेवर थानाध्यक्ष, राजेंद्र त्रिपाठी, मलवां थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एसएसआई विवेक यादव, पीआरवी कमांडर धर्मजीत कुशवाहा, आईजीआरएस पोर्टल से महिला कांस्टेबल सीमा लोहकाना, साइबर सेल के कांस्टेबल शुभेंदु रंजन को पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed