{"_id":"5fc7cf2a8ebc3e9b840a00d3","slug":"kanpur-prayagraj-highway-a-15-kilometer-long-jam-was-seven-hours-fatehpur-news-knp5976257176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे सात घंटे जाम, वाहनों की 15 किमी लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे सात घंटे जाम, वाहनों की 15 किमी लगी कतारें
विज्ञापन
नउवाबाग से अल्लीपुर के बीच हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : FATEHPUR
कानपुर-प्रयागराज हाईवे के कोरोईं मोड़ (अंजनी धाम) के पास सर्विस लेन में रोडवेज की जनरथ बस के खराब होने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर उसे छोड़कर भाग गए।
इससे हाईवे जाम हो गया। सात घंटे के जाम में 15 किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में जाम हटा, लेकिन साढ़े तीन बजे तक हाईवे में वाहन रेंगते रहे। इस बीच रोडवेज बसों के अलावा शादी से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन वाली गाड़ियां भी जाम में फंसीं रहीं।
हाईवे के चौड़ीकरण में कोराई के पास अंडर पास बन रहा है। यहां पर वाहनों को सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। सुबह करीब पांच बजे फतेहपुर से कानपुर जा रही एक रोडवेज बस अंजनी धाम के पास खराब हो गई और सर्विस लेन में खड़ी हो गई। इससे पीछे से आने वाले वाहनों का निकलना बंद हो गया।
थोड़ी ही देर में हाईवे पर वाहनों की अच्छी खासी लाइन लग गई। छोटे वाहन इधर, उधर से आकर आड़ा तिरछा खड़े हो गए। पुलिस ने दो घंटे बाद जेसीबी बुलाकर रोडवेज बस को सर्विस लेन से हटाया लेकिन हाईवे पर आड़ा तिरछा खड़े वाहनों की वजह से जाम नहीं हटा सका। दोपहर 12 बजे जाम हटा, लेकिन करीब साढ़े तीन बजे तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।
विज्ञापन
जनरथ बिगड़ने के बाद बीच रोड पर चालक और परिचालक उसे छोड़कर चले गए थे। लापरवाहीपूर्वक कार्य से नउवाबाग से लेकर मलवां तक जाम लगा।
मामले में पुलिस ने जनरथ बस पर चार हजार का जुर्माना ठोंका है। कई घंटे बाद रोडवेज विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।- प्रभुनाथ यादव, एसएसआई