{"_id":"5844682b4f1c1bda63a8655a","slug":"kamal-anand-prakash-former-mla-now-kilaange","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कमल खिलाएंगे पूर्व विधायक आनंद प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कमल खिलाएंगे पूर्व विधायक आनंद प्रकाश
फतेहपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में भाजपा ज्वाइन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी
- फोटो : अमर उजाला
बसपा से पूर्व विधायक रहे आनंद प्रकाश लोधी ने अब सपा को भी अलविदा कहकर रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने छोटे भाई अमित लोधी (ब्लाक प्रमुख हंसवा), जिला पंचायत सदस्य ननकू, कई बीडीसी व प्रधानों के साथ लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा की सदस्यता ली। इससे विपक्षी दलों के विधानसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशियों के समीकरण बदलने के आसार प्रबल हो गए हैं।
इस बार उन्होंने लोधी बाहुल्य सदर विधानसभा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन सपा ने नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे वह काफी क्षुब्ध थे। पूर्व विधायक के नजदीकी सूत्रों की मानें तो उनके भाजपा का दामन थामने में एक बड़े कद्दावर नेता की भूमिका है। पूर्व विधायक आनंद लोधी सपा से चंद्रप्रकाश की प्रत्याशिता घोषित होने के बाद से ही नए ठिकाने की तलाश कर रहे थे।
पूर्व विधायक के साथ भाजपा का दामन थाने वाले जिला पंचायत सदस्य ननकू पाल, ब्लाक प्रमुख हंसवा अमित लोधी, कई बीडीसी और सभी प्रधान सदर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके समर्थकों में चर्चा है कि यदि भाजपा ने सदर क्षेत्र से इन पर विश्वास जताया तो सपा को प्रत्याशी बदलना पड़ सकता है। आनंद लोधी स्थानीय हैं, जबकि वर्तमान सपा प्रत्याशी हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।