फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kali Pehalwan won 51,000 by pinning Ankit.

Fatehpur News: अंकित को पटकनी देकर काली पहलवान ने जीते 51 हजार

Fri, 18 Sep 2026 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kali Pehalwan won 51,000 by pinning Ankit.
फोटो-23-कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद
अमौली। क्षेत्र के न्योरी जलालपुर में आयोजित दंगल में बृहस्पतिवार देर शाम तक जनरेटर की रोशनी में पहलवानों के बीच मुकाबले होते रहे। शामली के काली पहलवान ने किसी भी पहलवान से कुश्ती लड़ने की चुनौती दी, जिसे दिल्ली के अंकित ने स्वीकार कर हाथ मिला लिया।
विज्ञापन

15 मिनट चले मुकाबले में दोनों ने कई दांवपेच लगाए। अंत में काली पहलवान ने अंकित को पटकनी देकर जीत हासिल की। अंतिम कुश्ती देखने के लिए देर शाम तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

भूटान के चिमचिम डोगरा ने मध्यप्रदेश के सोमवीर को हराया। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के मुन्ना पहलवान को दौड़ाकर चित किया। मोनू दिल्ली, शंकर थापा, अन्नू फतेहपुर, अकरम बाराबंकी और तूफान मध्यप्रदेश के बीच मुकाबले भी रोमांचक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, इंद्रजीत सिंह राजू, धर्मपाल सिंह, राजू त्रिपाठी दरोगा और मोनू मिश्रा ने विजेता काली पहलवान को 51 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजीलाल, सुघर सिंह, सलीम, सुभाष, रामू, रमजान, आशीष, देवेंद्र हर्ष और सुमित आदि मौजूद रहे।

फोटो-23-कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद

फोटो-23-कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed