फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kalash Yatra taken out on the anniversary of the consecration of Ram temple

Fatehpur News: राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकाली कलश यात्रा

Fri, 23 Jan 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on the anniversary of the consecration of Ram temple
फोटो-28-जाफरगंज में शोभा यात्रा निकालते लोग।संवाद
फतेहपुर। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली गईं। साथ ही भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जाफरगंज के खजुहा ब्लॉक के मांझेपुर गोपालपुर स्थित आशा देवी मंदिर में सुबह से शाम तक भंडारा हुआ। इस मौके पर मोहनलाल गुप्ता, अमित गुप्ता, राम लखन, अर्जुन, हरिनाम सिंह और देसराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जहानाबाद में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मोहल्ला अयोध्या नगर से चिंकू निषाद के आवास से शुरू हुई कलश यात्रा जहांगीराबाद और तेजा नगर होते हुए रिंद नदी तट पर समापन हुई। इस दौरान आचार्य पंडित रामसहांय ने पूजा संपन्न कराई। रामनरायण निषाद, गंगा राम निषाद, सुरेश, लक्ष्मी देवी, सुनीता और गायत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनिहा में राम उत्सव की तृतीय वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ और भंडारा हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक अरुण की उपस्थिति में आयोजित भंडारे में देवेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह कछवाह, वीरू सिंह, नरेंद्र मिश्रा, ओम देव वाजपेयी और ग्राम प्रधान रामराज उर्फ दुबे सोनकर मौजूद रहे।
हुसैनगंज में भी भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक आयोजन और भंडार आयोजित किए गए। मकनपुर स्थित शिव मंदिर में रामचरित मानस के अखंड पाठ के समापन पर भंडारा हुआ। सातमील तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारा हुआ। असोथर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भी भंडारे का आयोजन किया गया।

खखरेरू के बसवा में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। इसमें हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दुर्गेश सिंह, राजू सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, राजू गुप्ता, भीम सिंह, दीपक सिंह, बच्ची लाल, सोनू, प्रिंस और अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।

फोटो-28-जाफरगंज में शोभा यात्रा निकालते लोग।संवाद

फोटो-28-जाफरगंज में शोभा यात्रा निकालते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed